{"_id":"613b9ae48ebc3e2137074757","slug":"iti-admission-merit-list-released-bijnor-news-mrt5556497163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले की मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले की मेरिट सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में दाखिले की मेरिट सूची जारी
बिजनौर। शासन ने आईटीआई में प्रथम वर्ष के दाखिलों की मेरिट सूची जारी कर दी है। इस बार प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए पिछले साल के मुकाबले एक हजार से कम आवेदन आए थे। अभ्यर्थियों ने दाखिलों के लिए राजकीय आईटीआई को प्रथम वरीयता काफी संख्या में दी है। राजकीय आईटीआई में दाखिले को मारामारी रहेगी। साथ ही कम आवेदन होने से निजी आईटीआई में सीट खाली रह जाने का अनुमान है।
जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मेरिट सूची हाईस्कूल के आधार पर बनी है। शासन से मेरिट सूची आज जारी कर दी है, जो परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। मेरिट सूची में आए अभ्यर्थियों के दाखिले 15 सितंबर तक होंगे। अभ्यर्थी दाखिले के लिए हाईस्कूल का मूल प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण-पत्र, टीसी, आधार कार्ड, मतदाता कार्ड तथा दो फोटो लेकर आएं। विस्तृत जानकारी प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा से मोबाइल नंबर 9897638638 पर ली जा सकती है।
कम अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, सीट खाली रहने का डर
आईटीआई में दाखिले के लिए पिछले साल 10500 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि इस बार 9365 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जो पिछले साल के मुकाबले 1000 कम है। बताया गया कि पिछले बार भी निजी कालेजों में सीट खाली रह गई थी। इस साल खाली सीट की संख्या बढ़ सकती है। प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा के अनुसार अभ्यर्थियों ने अधिकांश छात्रों ने राजकीय आईटीआई में दाखिले को वरीयता दी है। जिले के पांच राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में कुल 1984 सीट है। राजकीय आईटीआई में दाखिले को एक सीट पर चार अभ्यर्थियों का अनुपात है।
विज्ञापन
कम आवेदन की ये रही वजह
आईटीआई में इस साल कम आवेदन की वजह कोरोना के कारण छात्रों को हाईस्कूल परीक्षा में जनरल प्रमोट किया जाना प्रमुख वजह रही है। बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों की मार्कशीट पर अंक नहीं है केवल प्रमोट लिखा है। आईटीआई में दाखिले को हाईस्कूल परीक्षा के अंक के आधार पर मेरिट बनती है। जिसके चलते अनेक छात्र दाखिले को आवेदन नहीं कर सके हैं। ऐसे छात्र रोजाना आईटीआई में दाखिले के लिए पूछने आ रहे हैं। दूसरी वजह आवेदन पीरियड में हर शनिवार व रविवार को लॉकडाउन का होना बताया जा रहा है। आवेदन ऑन लाइन करने थे। लॉकडाउन में साइबर कैफे बंद रहते थे।
आईटीआई प्रथम वर्ष का शिक्षण सत्र अगस्त से शुरू होता है, लेकिन कोरोना के कारण चार अगस्त से आवेदन शुरू होकर 28 अगस्त तक चले। जिले में 21आईटीआई है। इनमें पांच राजकीय तथा 16 निजी आईटीआई है। आईटीआई में करीब एक दर्जन ट्रेड संचालित हैं। सभी आईटीआई में कुल 9318 सीट हैं। इनमें 918 महिलाओं के लिए आरक्षित है। दाखिला लेने की योग्यता ट्रेड के अनुसार आठवीं तथा हाईस्कूल है। जिले के आईटीआई में सीट स्वीकृत हैं इनमें राजकीय आईटीआई में 1984 सीट हैं।