{"_id":"623b6a07f806c95719370129","slug":"it-was-the-nephew-who-had-killed-satpal-bijnor-news-mrt581560318","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे ने ही किया था सतपाल का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे ने ही किया था सतपाल का कत्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांजे ने ही किया था सतपाल का कत्ल
बिजनौर। पुलिस ने फतेहपुर कलां निवासी सतपाल की हत्या का खुलासा कर दिया। दरअसल, सतपाल अपने भांजे की प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इसके विरोध में भांजे ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भांजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बुधवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि सात मार्च को हीमपुरदीपा के गांव फतेहपुर कलां निवासी सतपाल (52) को उसके भांजे सुरेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र अमर सिंह निवासी कुतुबपुर गढ़ी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस व परिजनों ने उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल सतपाल के पुत्र शुभम ने सुरेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उपचार के दौरान 17 मार्च को सतपाल ने दम तोड़ दिया। एसपी देहात राम अर्ज के निर्देशन में हीमपुरदीपा थानाध्यक्ष संजय तोमर के नेतृत्व में पुलिस ने हत्यारोपी सुरेंद्र व उसके साथी नीरज पुत्र देवेंद्र यादव निवासी गांव खेड़की थाना चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से 12 बोर का एक तमंचा, कारतूस, व एक चाकू बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि उसके एक महिला से संबंध हैं, जिससे उसका मामा भी नजदीकियां बढ़ाना चाहता था। बार-बार फोन कर उसे परेशान कर रहा था। जिसके बाद सुरेंद्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। सुरेंद्र व नीरज पर घटना के बाद 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वारदात के बाद हत्यारोपी कोटद्वार में एक किराये का कमरा लेकर रहने लगा था।