फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It was decided to hoist the tricolor at 500 houses

500 घरों पर तिरंगा फहराने का लिया निर्णय

Tue, 26 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
It was decided to hoist the tricolor at 500 houses
500 घरों पर तिरंगा फहराने का लिया निर्णय
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 500 घरों में तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार की अध्यक्षता में नगर मंडल और गजरौला पैमार मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को नजीबाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कम से कम 500 घरों पर तिरंगे लगवाए का निर्णय लिया गया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठित होकर केंद्र सरकार के इस अभियान को धरातल पर उतारने में सेतु का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करने और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। नगर मंडल अध्यक्ष ललित पाल, नगर मंडल महामंत्री मृत्युंजय पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, नरेश बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मंत्री मनमोहन कश्यप, कपिल कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed