{"_id":"67f6c9f092d029a5da021d8a","slug":"it-took-four-hours-to-cross-20-km-from-mirapur-to-bijnor-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-147113-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मीरापुर से बिजनौर, 20 किमी पार करने में लग गए चार घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मीरापुर से बिजनौर, 20 किमी पार करने में लग गए चार घंटे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इन दिनों बिजनौर से मीरापुर तक फोर लेन सड़क निर्माण चल रहा है। ऐसे में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। मंगलवार की रात जाम इस कदर लगा कि 20 किलोमीटर पार करने में लोगों को चार घंटे लग गए। बसों में सवार छोटे बच्चे अपने परिजनों से यही पूछते नजर आए कि घर कब पहुंचेंगे।
गंगा बैराज से मीरापुर के बीच में सड़क निर्माण के चलते कई जगहों पर वन वे ही हो गया है। मंगलवार की रात वाहनों की कतार ऐसी रही कि जाम के हालात बन गए। उसे खुलवाने के लिए पुलिस भी नजर नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शी उत्तर कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह मीरापुर पहुंच गए थे। वहां से बिजनौर तक आने में चार घंटे का समय लग गया।
रास्ते में कई जगहों पर आधा-आधा घंटा खड़ा होना पड़ा। इस दौरान बसों में छोटे बच्चे भी नजर आए, जो जाम के कारण रोने लगे थे। कई वाहन चालकों का कहना था कि बिजनौर-मुजफ्फरनगर दोनों ओर पुलिस भी नहीं दिख रही थी। सुबह चार बजे लोग बिजनौर पहुंचे।