{"_id":"669d621c3fe8ec04f7011004","slug":"it-rained-heavily-at-some-places-but-remained-dry-at-some-places-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-127283-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कहीं हुई झमाझम बारिश, कहीं रह गया सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कहीं हुई झमाझम बारिश, कहीं रह गया सूखा
विज्ञापन
-तापमान में रोजाना हो रहा उतार चढ़ाव
-जिला मुख्यालय पर पूरे दिन आसमान में छाए रहे बदरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को भी जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जबकि जिला मुख्यालय सहित कई हिस्से में सिर्फ बादल छाए रहे। उधर, उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। भले ही धूप नहीं निकली, लेकिन उमस से लोग परेशान नजर आए।
जिले के तापमान में रोजाना उतार चढ़ाव हो रहा है। जिला मुख्यालय पर पिछले कई दिनों से शहर में बूंदाबांदी भी नहीं हुई। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को सुबह से ही आसमान में काले घने बदरा छाए हुए थे। जिन्हे देख ऐसा लगा मानों दिन में झमाझम बारिश होगी। मगर बूंदाबांदी भी नहीं हुई। जबकि कालागढ़, जलीलपुर सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। वहीं उमस बरकरार है। जिससे लोगों का पसीना छूट रहा है।
रविवार को सुबह के समय आर्द्रता 97 और शाम को आर्द्रता 62 रही। इसके अलावा अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
15 जुलाई- 34.8- 23.9
16 जुलाई- 35- 24.6
17 जुलाई- 34.8- 22.9
18 जुलाई- 35- 23.4
19 जुलाई- 34.8- 24.5
20 जुलाई- 35- 25.2
21 जुलाई- 34.8- 24.5
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।