{"_id":"5f206d588ebc3e63b3767710","slug":"it-is-raining-heavily-in-kalagarh-dhampur-news-mrt493545371","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालागढ़ में जमकर हो रही बारिश, रामगंगा बांध का जलस्तर 350.500 मीटर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालागढ़ में जमकर हो रही बारिश, रामगंगा बांध का जलस्तर 350.500 मीटर हुआ
विज्ञापन
कालागढ़ में जमकर हो रही बारिश
कालागढ़। कालागढ़ में सोमवार की रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कालागढ़ में जमकर बारिश हो रही है। रामगंगा बांध का जलस्तर भी अब बढ़ने लगा है। बांध में दोपहर तक जलस्तर 350.500 मीटर से अधिक हो गया है।
कालागढ़ में सोमवार की रात से बारिश हो रही है। बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। रामगंगा बांध का जलस्तर भी पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण बढ़ने लगा है। बांध का जलस्तर 350.500 मीटर को पार कर गया है। 355 मीटर पानी का स्तर होने पर बांध से पानी की निकासी किए जाने का प्रावधान है। अभी बांध में लगभग चार मीटर पानी का भंडारण किया जा रहा है। निकासी समय की परिस्थिति के अनुसार ही होगा। बारिश के कारण नदी नालों में पानी आ गया है। सूखास्रोत नदी में पानी भरपूर है। पानी का प्रवाह रामगंगा नदी के माध्यम से हरेवली बैराज की ओर जा रहा है।