फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It has been raining heavily in the district since early morning

Bijnor News: जिले में सुबह सवेरे से ही हो रही झमाझम बारिश

Mon, 30 Jun 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
It has been raining heavily in the district since early morning
बिजनौर। रविवार सुबह सवेरे से ही जनपद में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से फलों के राजा आम का स्वाद बढ़ेगा। लगातार पांच घंटे बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। भीषण गर्मी में सिंचाई के अभाव में सूख रही फसलों की प्यास बुझने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सवेरे साढ़े छह बजे से आसमान में घनघोर काले बादल छाए। थोड़ी देर बाद ही जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला दोपहर 12 बजे चलता रहा। बारिश व हवा से लोगों को उमस व भीषण गर्मी से राहत मिली। झमाझम बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। धामपुर, चांदपुर, नजीबाबाद, नगीना, नूरपुर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश होने से शहर की सड़कें नाला बन गईं हैं। जिले के अधिकतम तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

नगीना मौसम वेधशाला के अनुसार जनपद में 15.2 एमएम बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कई साल में जून में हुई बारिश, धान की रोपाई हुई तेज
किसान विजयपाल सिंह, डॉ. रोशनलाल शर्मा, राकेश कुमार का कहना है कि करीब तीन साल बाद जून में बारिश हुई है। वरना जुलाई के पहले सप्ताह में ही बारिश होती थी। समय से अच्छी बारिश होने से जिले में धान की रोपाई बारिश के पानी से हो रही है। वरना नलकूपों के पानी से ही होती थी। बारिश सभी फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed