फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issue of education, inflation and bad roads heated up

Bijnor News: गर्माया शिक्षा, महंगाई और खराब सड़क का मुद्दा

Thu, 11 Apr 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Issue of education, inflation and bad roads heated up
बिजनौर। लोकसभा चुनाव में भी महिलाएं अपना कीमती वोट देकर सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। महिलाओं के बीच मुद्दों की चर्चाएं तेज चल रही हैं। रसोई के बिगड़े बजट से लेकर शिक्षा, रोजगार, खराब सड़क, विकास के मुद्दे को लेकर महिलाएं मतदान करेंगी। महिलाओं का कहना है कि वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर भी वोट देंगी।
विज्ञापन

- अंजना जिंघाला ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में वह महिला सुरक्षा, खराब सड़क के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगी। वह ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगी, जो क्षेत्र का विकास करें। जिले के आसपास की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन

- मीरा सिंह का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिससे उनकी रसोई का बजट बिगड़ गया है। वह 19 अप्रैल को होने लोकसभा के पहले चरण में महंगाई के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगी। सरकार को महंगाई कम करने के लिए भी काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्मला ने कहा कि सरकार को मजदूरों के लिए भी सुविधा बढ़ानी चाहिए। शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। वह लोकसभा चुनाव में मतदान जरूर करेगी। क्योंकि मतदान करना उनका अधिकार है। वोट देकर वह सही प्रतिनिधि को चुनेंगी।
- शोभना सिंह का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव में महंगाई, खराब सड़क, अधिक टैक्स को लेकर मतदान करेंगी। मध्यम वर्ग के लोगों से खूब टैक्स वसूला जा रहा है। लेकिन उस हिसाब से सहूलियत नहीं मिल रही हैं। आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ रही है।
- सुमन चौधरी ने कहा कि बिजनौर से मीरापुर तक सड़क की स्थिति बहुत खराब है। वह पार्क के मुद्दे को लेकर लेकर भी चुनाव में मतदान करेंगी। शहर में केवल एकमात्र इंदिरा पार्क है। शहर में अन्य पार्क बनने चाहिए। साथ ही वह विकास के मुद्दे को लेकर वोट देंगी।
- हरवीरी ने बताया कि महंगाई बहुत बढ़ गई है। जैसे-जैसेे आय बढ़ी, वैसे ही खर्च बढ़ा है। महंगाई, बच्चों के बेहतर भविष्य, रोजगार के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगी। महंगाई कम होनी चाहिए। जिससे आम लोगों को राहत मिल सके।
- जिया का कहना है कि वह सरकारी नौकरी के मुद्दे को लेकर वोट करेंगी। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। युवाओं को रोजगार मिले। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो। साथ ही वह मतदान करने के लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक कर रही हैं।
- जयामाला ने बताया कि सरकारी विभागों में ठेकेदारी बढ़ती जा रही है। जिससे आम लोगों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पाता। साथ ही युवा सरकारी नौकरी से भी वंचित हो रहे हैं। सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगी।

- रीना राणा ने कहा कि निजी स्कूलों में लगातार फीस बढ़ रही है। स्कूल मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। वह शिक्षा नीति में बदलाव करने के मुद्दे को लेकर लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगी। साथ ही चौराहों पर सिग्नल लाइट लगनी चाहिए।
--- महिलाएं इन मुद्दों को लेकर करेंगी वोट
- महिलाएं बेहतर शिक्षा के वोट करेंगी।
- महंगाई का मुद्दा महिलाओं के बीच सबसे अहम।
- चुनाव के बीच खराब सड़क बनी महिलाओं का मुद्दा।
- बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा भी महिलाओं की प्राथमिकता में है।
- जिले के विकास को लेकर महिलाएं करेंगी वोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed