फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Issue of construction of foot overbridge of Najibabad echoed in Lok Sabha

लोकसभा में गूंजा नजीबाबाद के फुट ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा

Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Issue of construction of foot overbridge of Najibabad echoed in Lok Sabha
नजीबाबाद के मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज बनाने का मुद्दा उठाते सांसद गिरीश चंद। - फोटो : NAZIBABAD
लोकसभा में गूंजा नजीबाबाद के फुट ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगीना से बसपा सांसद गिरीश चंद ने लोकसभा में नजीबाबाद के मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज बनाने का मुद्दा उठाया।
नगर के आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा और मीडिया की ओर से लगभग दो दशक से नजीबाबाद रेलवे जंक्शन पर स्थित माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा उठाया जा रहा है। माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग से रोजाना विद्यार्थियों सहित हजारों लोग जोखिम उठाकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं। एक दशक के भीतर कई लोग ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग मंडलीय रेल अधिकारियों रेलवे बड़ौदा हाउस से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक उठाई जा चुकी है। लगभग तीन वर्ष कार्यकाल के बाद बसपा सांसद गिरीश चंद ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि रोजाना लगभग 150 ट्रेनों के आवागमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन

फाइलों में कैद होती आई है फुट ओवरब्रिज की मांग
नजीबाबाद। मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर आबादी है। एक ओर नगर क्षेत्र है तथा दूसरी ओर आदर्श नगर सहित आसपास के कई घनी आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्र हैं। आसपास फ्लाईओवर न होने से क्षेत्र के लोगों का जोखिम उठाकर रेलवे क्रॉसिंग को पार करना मजबूरी है। शुरुआती दौर में आदर्श नगर क्षेत्र निवासी पूर्व प्रधान प्रभा शर्मा, पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह, स्व.हरिराज सिंह, इंद्रदेव भारती, शशिकला राजपूत, खेमपाल सिंह सहित क्षेत्र के लोगों द्वारा मालगोदाम तिराहे पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई जा चुकी है। रेलवे और प्रदेश सरकार फुट ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा फाइलों में दबाते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed