{"_id":"5b37d21e4f1c1b254d8b94bf","slug":"issue-of-closure-of-two-mills-in-collaboration-with-the-prime-minister-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से मिलकर उठाया दो मिलों के बंद होने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से मिलकर उठाया दो मिलों के बंद होने का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिजनौर जिले के किसान।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के सामने जिले के किसानों ने वेव इंडस्ट्ीज की दो शुगर मिलों को चलाने का मामला उठाया है।
शुक्रवार को दिल्ली में बिजनौर से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीर सिंह, सीताराम राणा और कल्याण सिंह सैनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह तथा गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से भेंट की। किसानों ने प्रधानमंत्री को बताया कि बिजनौर में नौ शुगर मिल हैं। बसपा सरकार में मायावती ने बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल को कौड़ी के दाम चड्ढ़ा ग्रुप को बेच दिया था। चड्ढ़ा ग्रुप उसी दिन से शुगर मिलों को बंद करके जमीन को बेचना चाहता है। मिल अधिकारियों ने दोनों चीनी मिल न चलाने के लिए डीएम को पत्र दे दिया है। चीनी मिलों का मरम्मत कार्य व गन्ना सर्वेक्षण भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिलों में मरम्मत कराने के लिए पत्र लिखा है। जिले की सहकारी चीनी मिल ने गन्ना भुगतान कर दिया है, जबकि आठ चीनी मिल गन्ना भुगतान में पीछे हैं। धीर सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री ने किसानों का अहित न होने देने की बात कही। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी कहा कि दोनों चीनी मिलों को हर हाल में शुरू कराया जाएगा।