फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   islam mein aatankwad ki jagah nahin

इस्लाम में आतंकवाद की जगह नहीं

Mon, 12 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
islam mein aatankwad ki jagah nahin
बिजनौर के ग्राम इनामपुरा में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला
गजरौलाशिव/बिजनौर। मौलाना महबूब आलम नूरी रामपुरी ने कहा  दुनिया को इंसानियत का पैगाम देने वाले नबी की विलादत मनाना अच्छी बात है। उन्होंने कहा मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन का पैगाम दिया और कुफ्रियत (खुदा को न मानने वाले) का खात्मा किया। जलसे का आगाज मौलाना असलम रजा रुड़की ने तिलावते कुरान से किया।
विज्ञापन


गांव जंदरपुर की नूर साबरी मस्जिद में आयोजित जलसे में उन्होंने कहा मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश तो खुद खुदा ने मनाई, फरिश्तों ने मनाई है और पूरे आलम की मखलूक ने मनाई। उन्होंने कहा नबी करीम के रास्ते पर चलकर ही पूरे आलम का निजाम बन सकता है। उन्होंने कहा रसूल एक है, कुरान एक है, हमें रसूल की सीरत को समझना चाहिए। उन्होंने कहा इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। जो लोग आतंकवाद फैला रहे हैं, उनका बहिष्कार होना चाहिए। मोहम्मद साहब ने अमन का पैगाम दिया है। 
विज्ञापन


मौलाना गुलाम आलम ने मुल्क में अमनों अमान कायम रहने की दुआ कराई। इस दौरान गांव के बच्चों और बड़ों ने हाथों में हरी झंडी लेकर जुलूस निकाला। जलसे की निजामत मोहम्मद फहीम रजा बरकाती ने की। इस दौरान मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद यामीन, मुस्तकीम अहमद, रईस अहमद, मुकीम अहमद, फिरोज अहमद, हामिद हुसैन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिजनौर में ऑल इंडिया मुस्लिम फ्रंट के सदस्यों ने जुलूस निकाला और जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल बांटे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष परवेज आफताब, ताहिर फारूकी एडवोकेट, नईम शाह, मोहम्मद खालिद, कलीम अख्तर, नासिर शेख आदि रहे। गांव इनामपुरा में भी मुस्लिमों ने जुलूस निकाला। नबी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।नजीबाबाद/जलालाबाद। ईद मिलादुन्नबी अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाया गया।

मुस्लिम समाज ने जुलूस मुहम्मदी निकाल कर हुजूर की शान में नजराना ए अकीदत पेश की। सोमवार को नवाब नजीबुद्दौला मकबरे से जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस मुहम्मदी का आगाज हुआ। कारी अब्दुल वाजिद ने तिलावते कलाम पाक पढ़ा और मुफ्ती मोईनुद्दीन ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में शामिल हुए विधायक हाजी तसलीम अहमद, चेयरमैन मुअज्जम खां ने मुस्लिमों और आवाम को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस का कई स्थानों पर खैरम कदम कर तवर्रुक बांटा गया।

जुलूस में अंजुमन शाने मिल्लत, अंजुमन गुलशन इस्लाम, अंजुमन गुलाम ऑलिया, अंजुमन गुलाम मुस्तफा समेत नगर के विभिन्न मुहल्लों की अंजुमनों ने इस्लाम धर्म के उपदेश आकृति बनाकर प्रस्तुत किए। हाजी जाहिद हुसैन, महताब खां चांद, सूफी लियाकत हुसैन, मो. खालिद, अलताफ हुसैन, यासीन अहमद, मौलाना मतलूब खां, कारी मो. हाशिम, कारी शेर मोहम्मद आदि के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस ए मुहम्मदी मछली बाजार में पहुंचकर संपन्न हुआ।



ग्राम कल्हेड़ी में मुंशी इरफान और याहिया अंसारी की देखरेख में हजरत सैयद शाह विलायत की मजार से शुरू हुआ जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरा। कई जगह जुलूस का स्वागत किया। इसमें लड्डन खां, मो.नाज, ग्राम प्रधान पति मो. जाकिर, प्रत्याशी संपूर्णानंद पांडेय, मो. जकरया, डॉ. इशहाक, हाजी खुर्शीद, निसार अहमद, सूफी अतीक, हाफिज शाकिर, तालिब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed