{"_id":"5dea9e3e8ebc3e1bb839b39a","slug":"ironed-talent-in-shooting-championship-bijnor-news-mrt457411697","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया प्रतिभा का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया प्रतिभा का लोहा
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर की शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शूटरोें ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता और सीबीएसई की प्रतियोगिता में शूटरों ने कई मेडल जीते।
पानीपत में हुई सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में शौर्य प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, बालिका वर्ग में ख्याति चौधरी ने 400 में से 394 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा हरीश चौधरी, आयुष राणा, वंश चौधरी ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। एयर पिस्टल में दीपांशु दर्शन ने 372 का स्कोर कर चौथा स्थान प्राप्त किया। उधर, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल सूद आर्य ने गोल्ड मेडल, राइफल इवेंट में अनिल सैनी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर की शूटिंग रेंज में शूटिंग कोच सैयद सादिक अनीस ने बताया कि इस वर्ष भैरव स्पोर्ट्स स्टेडियम के 11 खिलाड़ी नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। शूटर इसकी तैयारी में जुटे हैं। बालिका वर्ग में ख्याति चौधरी कुमारी, पंखुड़ी तथा बालक वर्ग में रितिक शर्मा, लवनीश कुमार, अनिल सैनी, अरशद अहमद, उत्सव सूद, दीपांशु दक्ष, हर्ष चौधरी, आयुष राणा, शौर्य प्रताप सिंह आदि बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं।