फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investment worth Rs 11 thousand crore landed on the land of the district

Bijnor News: जिले की जमीन पर उतरा 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश

Tue, 10 Sep 2024 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Investment worth Rs 11 thousand crore landed on the land of the district
बिजनौर के विकास भवन सभागार में उद्यमी जागरूकता कार्यशाला में उद्यमी को सम्मानित करते डीएम स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिजनौर जिले में अभी तक 11 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का निर्माण प्रगति पर है।
कहा कि अन्य एमओयू साइन हो चुके हैं, उनकी परियोजनाएं भी शीघ्र ही धरातल पर नजर आएंगी। उन्होंने उद्योग से संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार उद्यमियों को सहायता और सुविधा उपलब्ध कराएं। कहा कि स्थानीय उद्योग एवं व्यापार बंघुओं की मांग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों को उद्योग से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने, उचित मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि स्थानीय उद्योग एवं व्यापार बंघुओं के सुझावों, प्रस्तावों का जिला प्रशासन स्वागत करेगा। उनके सुझाव एवं प्रस्तावों को शासन को प्रेषित भी किया जाएगा। आह्वान किया कि जिले में महिला समूहों द्वारा उत्पादित विदुर ब्रांड की सामग्री के बाजार के प्रचलन में सहयोग करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि औद्योगिक विकास में अपनी भूमिका अदा करें और उद्यमियों को विभिन्न एनओसी उपलब्ध कराने में अनावश्यक रूप से विलंब न करें। यदि औद्योगिक इकाई के निर्माण में पेड़ों को हटाने, मिट्टी के भरान, विद्युत संयोजन, सड़क निर्माण आदि की समस्या उत्पन्न हो रही हो तो उसका प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समाधान कराना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-आधार बेश होगा भुगतान
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने बताया कि दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों की पेंशन का भुगतान वित्तीय वर्ष 2024-25 की द्वितीय तिमाही से समस्त पात्र लाभार्थियों को आधार बेस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से मैपिंग/आधार सीडिंग नहीं हुई है। वे सभी लाभार्थी अपने बैंक से सम्पर्क कर अपने बैंक खाते को आधार सीडिंग/नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से मैपिंग करा लें।


-तीन वर्गों में हुए पंजीकरण
बिजनौर। जनपद बिजनौर में यंग भारत ओलिम्पियाड का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के लगभग साठ हजार प्रतिभागियों ने तीन वर्गों में पंजीकरण कराया है। बेसिक शिक्षा विभाग से नोडल डॉ. आकाश अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के दूसरे दिन लगभग दस हजार बच्चों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। बताया कि ओलिम्पियाड का आयोजन भारत के तेजी से उभरते हुए स्टार्टअप के नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण राजभर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed