फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation sitting in the matter of not bringing the suffering injured in the ambulance

तड़पते घायलों को एंबुलेंस में नहीं लाने के मामले में बैठी जांच

Thu, 25 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Investigation sitting in the matter of not bringing the suffering injured in the ambulance
तड़पते घायलों को एंबुलेंस में नहीं लाने के मामले में बैठी जांच
विज्ञापन

मंडावर। सड़क पर घायल तड़पते रहे और उधर से गुजर रही एंबुलेंस 102 के चालक ने अस्पताल में लाने से मना कर दिया था। चालक ने 112 पर कॉल करने की हिदायत दी थी। जिसके बाद एक राहगीर ने अपनी कार से घायल को अस्पताल पहुंचाया था। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी है।

बृहस्पतिवार को सीएमओ ने एंबुलेंस के मामले में जांच बैठा दी है। बुधवार को करीब ढाई बजे ट्रक चंदक से मंडावर की ओर तेज गति से आया। ट्रक ने हाजीपुरा के सामने सड़क पर साइकिल पर जा रही ग्राम डैरियो निवासी सोनम को हल्की साइड मार दी, जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने ट्रक की गति और तेज कर मौके से भागने का प्रयास किया। जैसे की ट्रक ग्राम रतनपुर के समीप पहुंचा तो रास्ते पर जा रहे बुलेट सवार विपुल पुत्र उमेंद्र निवासी करीमपुर नगली, पुनीत निवासी शहवाजपुर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद चंदक की ओर से आ रही खाली एंबुलेंस 102 को राहगीरों ने रोककर घायलों को अस्पताल छोड़ने की बिनती की तो ड्राइवर ने 112 पर कॉल करने की बात कहकर वहा से चला गया था। तभी अचानक पहुंची बिजनौर की सामाजिक संस्था सारथी हम की गाड़ी ने घायलों को बिजनौर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उधर बाइक सवारों को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीएमओ विजय गोयल ने बताया कि नियम है कि जो एंबुलेंस सबसे नजदीक होगी, वह घायल को लेकर जाएगी। इस मामले की जांच कराई जाएगी। एंबुलेंस के बारे में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed