फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation postponed

हंगामे के कारण विकास कार्यों की जांच स्थगित

Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Investigation postponed
नींदडू़ में विकास कार्यों की जांच के दौरान हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
नींदडू़(बिजनौर)। शिकायतकर्ता एवं प्रधान पक्ष द्वारा हंगामा करने के कारण विकास कार्यों की जांच को आए अधिकारी ने जांच स्थगित कर दी तथा अगली बार पुलिस बल के साथ विकास कार्यों की मौके पर जांच करने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ग्राम पंचायत नींदडू़ खास में 2016-17 से 2019-20 तक की अवधि में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के लिए प्राथमिक विद्यालय प्रथम पहुंचे तथा शिकायतकर्ता रफीक अहमद, प्रधान रेशमा तथा ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार को बुलाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रफीक अहमद ने 11 नवंबर 2019 को जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में नींदडू़ खास में चार वर्षों में इजहार अहमद के घर से नजाकत के घेर तक, नाजिम के घर से काजीवाला तालाब तक और पंचायत घर से लक्खी तालाब तक के नालों की बार-बार सफाई, लोहे के 20 चैनल लगाने, पंचायत घर व विद्यालयों की रंगाई-पुताई, पंचायत में विशेष सफाई, जच्चा बच्च केंद्र की मरम्मत, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के अतिरिक्त कमरे की मरम्मत, पंचायत घर व कमरों में टाइल्स, खंभों पर लगी लाइटें, नालियों की मरम्मत, प्रशासनिक टेंडर आदि के अलावा शुद्ध पेयजल के लिए छह वाटर फ्रीजर स्थापित किए जाने में फर्जीवाड़े के आरोप लगाकर जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार से जांच हेतु विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख देखने शुरू किए ही थे कि शिकायतकर्ता रफीक द्वारा विकास कार्यों की मौके पर जांच व पुष्टि की मांग की गई। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति व्यक्त की। इसी बीच प्रधान पक्ष व शिकायत कर्ता के लोगों में कहासुनी होने लगी। जांच अधिकारी मिश्रा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, किंतु वे नहीं माने। इस पर उन्होंने विकास कार्यों की जांच को पुलिस बल की मौजूदगी में कराने की बात कहते हुए अगली तिथि तक जांच कार्य को स्थगित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed