फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation of selection of beneficiary from same ward started

एक ही वार्ड से लाभार्थी चयनित करने की जांच शुरू

Tue, 20 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Investigation of selection of beneficiary from same ward started
एक ही वार्ड से लाभार्थी चयनित करने की जांच शुरू
विज्ञापन

नहटौर। प्रधानमंत्री आवास योजना में एक ही वार्ड से 69 लोगों को चयनित करने के मामले में जिला परियोजना अधिकारी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही दोबारा से सभी वार्डों का सर्वेक्षण कराकर कार्यालय को सूची भेजने के लिए निर्देशित किया।

नगर पालिका के भाजपा सभासद जॉनी जोशी ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत की पत्र में कहा था कि नहटौर नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 में प्रधानमंत्री आवास योजना में 69 लोगों को चयनित कर लिया गया। जबकि अन्य किसी वार्ड में पात्र लोगों को चयनित नहीं किया गया। एक ही वार्ड के 69 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए चयन किया गया जबकि उनमें से अधिकांश अपात्र लोगों को पात्र बना दिया गया है। 69 लोगों की डीपीआर बनने पर मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद शिकायत की गई। शिकायत के बाद जिला परियोजना अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पालिका के अधिशासी अधिकारी को जांच कर जल्द आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही नगर पालिका नहटौर के समस्त वार्डों के पात्र व्यक्तियों का एक बार सर्वेक्षण कराकर पात्र व्यक्ति उपलब्ध होने पर समेकित पात्रता सूची कार्यालय को भेजने के लिए कहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed