जलीलपुर। जांच समिति ने बुधवार को ग्राम पंचायत मीरापुर खादर में विकास कार्यों की जांच की। विकास कार्यों में घपले की शिकायत पर डीएम ने 14 नवंबर को जांच समिति बनाई थी। डीएम के आदेश के 82 दिन बाद जांच समिति के सदस्य गांव में पहुंचे। जांच अधिकारियों ने कार्यों की नाप की व मौके पर मौजूद गांव वासियों से पूछताछ की। ब्लाक जलीलपुर की ग्राम पंचायत मीरापुर खादर में विकास कार्यों व मनरेगा के कार्यों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए गांववासियों ने शिकायत की थी। शिकायत पर डीएम जसजीत कौर ने 14 नवंबर को जांच समिति बनाकर 30 दिन में आख्या मांगी थी। शिकायतकर्ताओं अशोक कुमार, देशराज सिंह, विपिन कुमार, चरन सिंह, दीपांशु कुमार, भूपेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि का आरोप है कि सीसी बैंच, सीसी सड़क व मनरेगा आदि के कार्यों में अनियमितता की गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी, तकनीकी टीम व विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद