फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Interstate bike thief gang caught, three arrested

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह दबोचा, तीन गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Interstate bike thief gang caught, three arrested
चांदपुर में पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्य। - फोटो : BIJNOR
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह दबोचा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह दबोचा है। जिसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दस बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी नंबर प्लेट बदलकर बाइकों को बेचते रहे हैं। दो तमंचे और चाकू भी आरोपियों से मिला है।
शनिवार को एएसपी देहात रामअर्ज ने प्रेस वार्ता कर गिरोह पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चांदपुर पुलिस ने गजेंद्र सैनी निवासी फैजुल्लागंज ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद, पवन पाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी अकबरपुर सीमली और हिमांशुपाल पुत्र गजराम निवासी सुहागपुर धामपुर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड और आसपास के जिलों में बाइक चोरी कर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन

चोरी की बाइक महज पांच हजार रुपये में बेच दिया करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं ये आरोपी नंबरप्लेट भी बदलकर बाइकों को बेचते थे। बरामद की गई पांच बाइकों के अलग-अलग थानों में चोरी होनेे के केस दर्ज हैं। बाकी बाइकों का भी पता लगाया जा रहा है कि कहां से चोरी की गई है। फिलहाल दस बाइक और एक स्कूटी पुलिस ने बरामद की है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू भी मिला है। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed