फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   International Hindu Council president Praveen Togadia said Hindus will have to unite to protect religion

UP: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बोले-धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को होना पड़ेगा एकजुट

Fri, 20 Jan 2023 05:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 05:42 PM IST
सार

Bijnor News : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा।

विज्ञापन
International Hindu Council president Praveen Togadia said Hindus will have to unite to protect religion
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब मथुरा और काशी में मंदिर बनाने की बारी है। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा के लिए हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा।

विज्ञापन


बिजनौर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का कत्ल इसलिए हुआ कि उन्होंने अपने भगवान को छोड़कर दूसरे भगवान को स्वीकार नहीं किया। भारत छत्रपति शिवाजी, श्रीकृष्ण, श्रीराम, गुरु गोबिंद सिंह जी का देश है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू शौर्यवान हैं, इन्हें अपनी ताकत जाननी होगी। अभी नहीं जागे तो मिट जाएंगे। हिंदू मरता नही है, इसलिए डरता नही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून व समान नागरिक कानून बनवाकर रहेंगे। उन्होंने हिंदुओं से त्रिशूल धारण करने, शस्त्र पूजन करने व सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed