फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Interdiction in Dhampur became the reason for BJP's defeat

अंतर्कलह बनी भाजपा की हार का कारण

Fri, 07 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Interdiction in Dhampur became the reason for BJP's defeat
धामपुर में अंतर्कलह बनी भाजपा की हार का कारण
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर विकास क्षेत्र में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की हार का कारण भाजपा की अंतर्कलह को माना जा रहा है। यहां जिला पंचायत सदस्य पद की कुल पांच सीटें थीं। जिनमें से चार सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। जो कार्यकर्ता एक साल से क्षेत्र में काम कर रहे थे। पार्टी के उनके टिकटों को काट कर नए लोगों को मैदान में उतार दिया। जिससे पार्टी में बगावत हो गई। जिन लोगों के टिकटों को काटा गया था, उनमें से अधिकांश बागी हो गए और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के सामने जमकर चुनाव लड़े।
क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 से सपा के हाजी निजामुद्दीन, भाजपा के धर्मवीर सिंह, भाजपा के बागी अवनीश चौहान, नवीन राज, अनुज सिंह व नितिन कुमार चुनाव मैदान में उतरे थे। निजामुद्दीन ने सबसे ज्यादा 4122, नवीन राज ने 3739, अवनीश चौहान ने 2935 वोट पाए। भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह 2115 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहे। वार्ड 44 से निर्दलीय प्रत्याशी महक जावेद ने सर्वाधिक 5360 वोट प्राप्त किए। बसपा समर्थित ज्यावित्री देवी 3841 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं। जबकि भाजपा प्रत्याशी जयमाला देवी 2432 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहीं। वार्ड 45 से आजाद समाज पार्टी समर्थित पिंकी देवी 7955 वोट पाकर चुनाव जीती। जबकि भाजपा की पूजा रानी पत्नी ललित कुमार 5876 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वार्ड 46 से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बाबू सिंह ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतरा था। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौहान हार गए थे। अबकी बार भी बाबू सिंह ने अपनी पत्नी और भाजपा समर्थित सुभाष चौहान ने अपनी शशिबाला चौहान को मैदान में उतारा। शशिबाला अल्हैपुर ब्लाक में भाजपा का खाता खुलवाने में सफल रहीं, उन्हें 7469 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 47 में नौरंगाबाद के प्रधान पति शानू सिसोदिया तथा टीकम सिह फौजी भाजपा से टिकट की दौड़ में थे। सामान्य सीट होने के बाबजूद भाजपा ने इस सीट से ज्योति सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का बूथ इसी वार्ड में शामिल है। भाजपा की नगर स्तरीय पूरी टीम दिन रात भाजपा प्रत्याशी ज्योति सिंह को जिताने में लगी रही। निर्दलीय प्रत्याशी शानू सिसौदिया व टीकम सिंह ने बगावत करते हुए भाजपा को नुकसान पहुंचाया। जिसका लाभ आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी विवेक सेन को मिला। विवेक सेन ने 7009 वोट पाकर जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी ज्योति सिंह को केवल 1486 वोटों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed