{"_id":"5e5171cd8ebc3ef3a3062355","slug":"instructions-to-make-copyless-of-examinations-of-arabic-persian-madrasa-board-bijnor-news-mrt470337134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबी, फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबी, फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन अरबी, फारसी मदरसा बोर्ड की 25 फरवरी से पांच मार्च तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा को नक़ल विहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि परीक्षा को पूर्ण रूप से नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में परीक्षा की समाप्ति तक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का चैक लिस्ट के आधार पर बिंदुवार निरीक्षण किया जाए। इससे परीक्षार्थियों को पानी, रोशनी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो सकें। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध निश्चित रूप से करें और केवल माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित केंद्रों पर ही मदरसा परीक्षा संपन्न कराई जाए।
शनिवार को बैठक लेकर डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो नौ केंद्र चिह्नित किए गए हैं। सभी का परीक्षा शुरू होने से पहले निरीक्षण कर लें और सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों और छात्र-छात्राओं की सूची एसपी को अवश्य ही उपलब्ध करा दें, ताकि उनके स्तर से आवश्यक सुरक्षा का प्रबंध किया जा सके। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि अरबी-फारसी मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षाओं का संचालन कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों की सहूलियत के लिए निश्चित रूप से कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए ताकि ऐसे परीक्षार्थी जिनके आवेदन किसी त्रुटिवश निरस्त दिए गए हैं, वे पूर्व में ही आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि मदरसा परीक्षा-2020 के अंतर्गत जिला बिजनौर में मदरसों में अध्ययनरत मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल के चार हजार 291 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए कुल नौ परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए हैं। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी व समस्त मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।