फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions given to expedite SIR

Bijnor News: एसआईआर में तेजी लाने के दिए निर्देश

Wed, 11 Mar 2026 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to expedite SIR
बिजनौर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में ईएआरओ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर को पूरी गंभीरता के साथ तेजी से आगे बढ़ाया जाए, निर्धारित समयावधि में सभी प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में चल रहे एसआईआर कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण में विशेष सतर्कता बरती जाए और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में संपूर्ण एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई। कहा कि राज्य स्तर पर एसआईआर का कार्य लगभग 95 प्रतिशत, जबकि जिला बिजनौर में 92 प्रतिशत से अधिक पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के आडिटोरियम में एसआईआर- 2026 के संबंध में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ संवाद किया। उन्होंने एसआईआर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 बीएलओ, 8 सुपरवाइजर्स तथा एक-एक ईआरओ व एईआरओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बताया कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 8 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 23,23,160 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 89,822 मतदाता नो-मैपिंग और 4,88,247 मतदाता लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी श्रेणी में हैं। कुल 5,78,068 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 95.58 प्रतिशत नोटिस बीएलओ द्वारा वितरित किए जा चुके हैं। बताया कि लगभग 92.91 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है और शेष प्रक्रिया 15 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।



-जनप्रतिनिधियों के साथ भी किया संवाद
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में विधायक गणों एवं राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधायक गणों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नगीना विधायक मनोज पारस, नहटौर ओम कुमार, नजीबाबाद विधायक तस्लीम अहमद, भाजपा से धीर सिंह, बसपा से मुहम्मद सिद्दीक, सपा से अखलाक उर्फ पप्पू आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed