फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructions for maintaining documents

एसपी देहात ने किया थाने का निरीक्षण

Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions for maintaining documents
अफजलगढ में थाने के निरीक्षण के दौरान शस्त्र की जांच करते एसपी देहात संजय कुमार। - फोटो : BIJNOR
दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर, अफजलगढ़। एसपी देहात ने कोतवाली का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कारागार, शस्त्रागार तथा मैस सहित अभिलेखों का अवलोकन कर दस्तावेज दुरुस्त रखने की हिदायत दी।

शनिवार शाम एसपी देहात संजय कुमार ने थाने पहुंचकर थाना परिसर, मैस के अलावा कंप्यूटर रूम, कारागार तथा शस्त्रागार सहित कार्यालय का निरीक्षण कर निर्देश दिए। उन्होंने मुकदमों के तहत मौजूद वाहनों के निस्तारण के लिए अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से उन्होंने यातायात के नियमों का अनुपालन करने का आह्वान किया। उन्होंने जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में तैनात उपनिरीक्षकों तथा पुलिसकर्मियों की बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिये सतर्क रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे सहित उपनिरीक्षक राकेश कुमार, अरविंद भदौरिया, मैन कुमार, पंकज पंवार तथा साहब सिंह के अलावा लिपिक राज कुमार, बिजेंद्र सिंह तथा उर्दू अनुवादक फुरकान अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed