{"_id":"6016edd28ebc3e31cc7d0ca5","slug":"instructions-for-installing-reflectors-on-vehicles-bijnor-news-mrt523136791","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों-परिचालकों को यातायात नियमों का पालन कर वाहनों का संचालन करने की सीख दी। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन ने ट्रकों पर रिफ्लेक्टर लगाए। सभी वाहन चालकों-परिचालकों से प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में जाकर नि:शुल्क अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की गई।
मालती नगर कालोनी स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष नीरज तुली ने किया। एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने कहा सभी यातायात नियमों का पालन कर ही वाहनों को संचालन करें, जिससे सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रह सके। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने कहा कोहरे के दौरान वाहन को नियंत्रित सीमा में चलाएं। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष नीरज तुली ने कहा प्रत्येक वाहन संचालक को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, प्रवर्तन मनोज सिंह, ट्रक यूनियन अध्यक्ष नीरज तुली आदि मौजूद रहे।