फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Instructed to be strict in TGT exam

टीजीटी परीक्षा में सख्ती बरतने की दी हिदायत

Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instructed to be strict in TGT exam
टीजीटी परीक्षा में सख्ती बरतने की दी हिदायत
विज्ञापन

बिजनौर। विकास भवन में टीजीटी परीक्षा में लगे अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई, जिसमें डीएम उमेश मिश्र ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि बाहरी तत्व परीक्षा को प्रभावित न कर सकें।
टीजीटी परीक्षा सात व आठ अगस्त को है। जिला मुख्यालय पर दस केंद्र हैं। दो दिन चलने वाली परीक्षा में चार शिफ्ट में 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र परीक्षा से एक घंटा पहले अभ्यर्थियों के लिए खोले जाएंगे। हर केंद्र पर डीएम द्वारा नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट है। डीएम ने कहा कि पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉयड लगातार मूवमेंट में रहेंगे। बाहरी तत्वों पर कड़ी निगाह रहेगी। शासन के निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में परीक्षा प्रभारी एवं एडीएम प्रशासन बीएस पटेल, एसडीएम, एसपी सिटी, डीआईओएस राजेश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य निशांत कुमार समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षा की प्रक्रिया व प्रतिबंध ये होगी
परीक्षा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पेपर खोलने व उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग-पैकिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग होंगी। कमरों में सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। कक्ष निरीक्षक के कापी कमरे से संग्रह कक्ष तक लाने व ले जाने की वीडियोग्राफी होगी। केंद्रों के 500 मीटर की परिधि के साइबर कैफे, इंटरनेट, फोटोस्टेट दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल नहीं रहेगा। केवल स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास मोबाइल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 प्रतिशत निरीक्षक नामित करेंगे डीएम
परीक्षा में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक डीएम द्वारा नामित प्रशासन के कर्मचारी होंगे। बाकी 50 प्रतिशत केंद्र के होंगे। केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी नहीं लगाएंगे। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से आधा घंटे पहले रैंडम आधार पर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाएंगे। पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी। हर केंद्र की परीक्षा की वीडियोग्राफी की फुटेज चयन बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed