{"_id":"64d3e6f876988afe010b7987","slug":"instruct-people-to-stay-away-from-rivers-due-to-storm-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-8728-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उफान के चलते लोगों को नदियों से दूर रहने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उफान के चलते लोगों को नदियों से दूर रहने की हिदायत
Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
खो नदी की बाढ़ से ध्वस्त मार्ग का निरीक्षण करते अधिकारी। फोटो - सिंचाई विभाग
-नदियों के जलस्तर का अफसरों ने किया मुआयना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने बुधवार को नगीना, धामपुर तहसील में नदियों के जलस्तर का जायजा लिया। अफसरों ने मुआयना करते हुए लोगों को नदियों के पास नहीं जाने की हिदायत दी।
बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह और एसडीएम मोहित कुमार ने शेरकोट में खो नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया। जलस्तर के चलते शेरकोट से नंदगांव जाने वाला मार्ग आवागमन अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते अफसरों की टीम नंदगांव नहीं पहुंच सकी। खो बैराज शेरकोट एवं शेरकोट तटबन्ध का निरीक्षण करते हुए संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए। खो नदी खतरे के निशान से 1.25 मीटर ऊपर चल रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहते हुए संयम बनाए रखने की अपील की। उधर, नगीना तहसील के बढ़ापुर रोड स्थित जलभराव से प्रभावित ग्राम मोहिद्दीनपुर, ग्राम नरूल्लाहपुर, रायपुर-कोटद्वार रोड स्थित ग्राम औरंगाबाद उर्फ लालवाला से गुजरने वाली नदियों के जल स्तर का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर राकेश कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार, सहायक अभियंता नवरत्न सिंह, सतपाल सिंह, जूनियर इंजीनियर नवीन शर्मा, हरवीर सिंह, मनोज पाल, हरीश तिलारा आदि मौजूद रहे।