{"_id":"6a04d378ae50befa3a0ed55f","slug":"inspector-suspended-for-molesting-woman-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-179471-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में दरोगा निलंबित
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। महिला से छेड़खानी के आरोप में आश्रम में रहने वाले शहर इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी दरोगा को पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच बैठा दी है।
गौरतलब है कि पांच मई मंगलवार की देर रात को महंत पानप देव समाधि स्थल आश्रम में रहने वाले परिवार की एक महिला ने आश्रम में रहने वाले धामपुर पुलिस कोतवाली में तैनात बुलंदशहर निवासी कस्बा इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी पर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते महिला के परिजनों और दरोगा के बीच आश्रम परिसर में मारपीट हो गई थी, जिसमें दरोगा ब्रह्मपाल गिरी को गंभीर चोट लगी थीं। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।
सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच कर एसपी को सौंप दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरोगा के स्वास्थ्य में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। महिला की तहरीर पर जांच के बाद अब जल्द प्राथमिकी दर्ज होगी।