{"_id":"688fac721f085ff0000ac4f0","slug":"inspector-present-in-line-in-puraina-uproar-bijnor-news-c-27-1-bij1010-156597-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुरैना बवाल में दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुरैना बवाल में दरोगा लाइन हाजिर
Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। पुरैना में हुए बवाल के चौथे दिन भी गांव में पीएसी तैनात रही और गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। एसपी ने इस मामले में हल्का दरोगा शिवा नैन को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, पुलिस बवालियों की पहचान में जुटी है। 38 नामजद लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गांव पुरैना में बुधवार को दंपती की हत्या के बाद बृहस्पतिवार को दो सगे भाइयों को ग्रामीणों ने चोर समझ कर जंगल में पकड़ लिया था। जिन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस टीम गांव पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। डायल 112 की चाबी निकालकर गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को नामजद करते हुए 100 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मौके पर मिले दुपहिया वाहनों के नंबरों से पुलिस लोगों की तलाश कर रही है।
लोगों को सता रहा कार्रवाई का डर : आसपास के लोगों में पुलिस की कार्रवाई का डर बना हुआ है। पुलिस मौके पर बनी वीडियो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। लोगों की जेल जाने का डर सता रहा है और ग्रामीण कुछ नेताओं के पास जाकर अपनी बेगुनाही साबित करने में लगे हुए है। संवाद