{"_id":"665cc2496b85d4a66703fd44","slug":"inspector-hits-disabled-teenager-video-goes-viral-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-124662-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दरोगा ने दिव्यांग किशोर को मारी ठोकर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दरोगा ने दिव्यांग किशोर को मारी ठोकर, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बढ़ापुर के मोहल्ला भजड़ावाला में दिव्यांग को लात मारते दरोगा। स्रोत वीडियो ग्रैब।
- सड़क किनारे चबूतरे पर बैठे किशोर को भगाने के लिए मारी लात
- आरोपी दरोगा की दो वीडियो हो रही वायरल, जांच सीओ नगीना को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। खाकी की हनक में एक दरोगा ने संवेदनहीनता की हदों को पार कर दिया। बालकों के संग कैसा व्यवहार होना चाहिए, यह भी भूल गए। बढ़ापुर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक ने एक दिव्यांग किशोर को गलियां ही नहीं दी बल्कि ठोकर भी मारी। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ नगीना को सौंपी है।
वायरल वीडियो बढ़ापुर के कुंजेटा तिराहे के पास की है, जो बुधवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। इसमें थाने में तैनात एसएसआई प्रमोद कुमार अपनी निजी कार से उतरते हैं। ऐसा लगा रहा है, मानों दरोगा नशे में हो। फिर दुकान के बाहर बैठे एक व्यक्ति से कुछ पूछताछ करते दिख रहे है। पास में एक किशोर भी खड़ा है। एसएसआई किशोर को वहां से भगाने के लिए पैर से ठोकर मारते दिख रहे है।
स्पष्ट बोल पाने में विवश किशोर कस्बे के मोहल्ला भजड़ावाला का रहने वाला है। किसी व्यक्ति ने पास में लगे कैमरे से घटना की सीसीटीवी फुटेज लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने इस घटना की जांच सीओ नगीना राकेश वशिष्ठ को सौंपी है। उधर, इसी दरोगा की एक और वीडियो वायरल हो रही है। इसमें दरोगा रात के समय एक घर से सादी वर्दी में निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
देर रात घर से बाहर न रहने की दी थी हिदायत
इस संबंध में एसएसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि 30 मई की रात्रि करीब डेढ़ बजे वह कुंजेटा तिराहे की ओर से अपनी कार से गुजर रहे थे। उसने एक व्यक्ति और एक किशोर को बंद दुकान के बाहर बैठे देखा तो इतनी रात गए बाहर नहीं बैठने की हिदायत देकर घर जाने को कहा था।
प्रथम दृष्टया एसएसआई का किशोर के लात मारना गलत कृत्य है। वह इस मामले की जांच कर अतिशीघ्र जांच आख्या भेजेंगे। - राकेश वशिष्ठ, सीओ नगीना