{"_id":"667351dc98a2d98a9108ddf4","slug":"inspector-asked-for-red-label-sp-sent-suspension-order-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-125532-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दरोगा ने मांगी रेड लेबल, एसपी ने भेजा निलंबन का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दरोगा ने मांगी रेड लेबल, एसपी ने भेजा निलंबन का आदेश
विज्ञापन
-मंडावर कस्बा प्रभारी ने भाजपा नेता से रखी थी दो बोतल की डिमांड
-भाजपा नेता ने वायरल कर दी ऑडियो, एक्स पर भी की अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रेड लेबल की ख्वाहिश करना एक दरोगा को भारी पड़ गया है। महंगी शराब की दो बोतलों की डिमांड करने में मंडावर कस्बा प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
दरअसल, कस्बा प्रभारी ने भाजपा नेता से शराब की दो बोतल मांग ली थी, जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि फोन पर भाजपा नेता से दरोगा की हुई उक्त बातचीत पिछले साल नवंबर की है। मगर अब दरोगा उम्मीद पर खरे नहीं उतरे तो ऑडियो को वायरल कर दिया गया।
मंडावर थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र गिरी ने फोन पर बीजेपी नेता मोहम्मद अजमल उमर से रेड लेबल शराब की दो बोतल की मांग की। यह ऑडियो बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दी। इसके बाद ऑडियो वायरल होते ही एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और दरोगा को निलंबित कर दिया। उन्होंने इसकी जांच क्षेत्राधिकारी अपराध को सौंपी है। साथ ही दो दिन में जांच पूरी कर आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा कृत्य करता है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हो। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों कस्बा प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने एक मामले में मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी। अब ऑडियो का वायरल होना, इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।