{"_id":"5f4946f18ebc3e3d007f4ce9","slug":"inspection-of-toilets-built-in-bhawanipur-dhampur-news-mrt49851513","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीपुर में निर्मित शौचालयों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवानीपुर में निर्मित शौचालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

धामपुर। मुरादाबाद मंडल के सेवा योजन विभाग के उप निदेशक कमल किशोर ने नहटौर ब्लाक की बसेड़ा खुुर्द न्याय पंचायत की ग्रामसभा भवानीपुर तरकौला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। बताया गया कि सरकार की ओर से गांव चाकरपुर में इस योजना के तहत करीब चार लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। उप निदेशक ने निरीक्षण में संतोष जताया।
उप निदेशक कमल किशोर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे ग्रामसभा भवानीपुर तरकौला के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में तैनात शिक्षिका ज्योति सिंह व बबीता रानी से स्कूल में बच्चों के मिड डेेे मील की जानकारी ली। उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। विद्यालय की साफ सफाई देख उप निदेशक ने शिक्षिकाओं के प्रयास की सराहना की। बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की ओर से साल 2019-20 में ग्राम सभा भवानीपुर तरकौला में कुल आठ शौचालयों का निर्माण हुआ है। इनमें से तीन भवानीपुर तरकौला में बने है। जबकि पांच शौचालयों का निर्माण गांव चाकरपुर में हुआ है। गांव चाकरपुर में 3.97 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण हो रहा है। इस मौके पर प्रधान कंचन देवी, पूर्व प्रधान रविराज सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी निदाहत जालिब, सहायक विकास अधिकारी उदयवीर सिंह, अलका रानी, सुमोद कुमारी आदि मौजूद रर्ही। ा