फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspection of Quarantine Center and Community Kitchen

क्वारंटीन सेंटर और सामुदायिक किचन का किया निरीक्षण

Mon, 11 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Quarantine Center and Community Kitchen
नगीना मैं पालिका द्वारा स्थापित सामुदायिक किचन का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
क्वारंटीन सेंटर और सामुदायिक किचन का किया निरीक्षण
विज्ञापन

नगीना। शासन द्वारा जनपद के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी आईएएस प्रशांत शर्मा ने सोमवार की दोपहर नगीना में स्थित क्वारंटीन सेंटर व पालिका की सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया।

नोडल अधिकारी प्रशांत शर्मा ने सोमवार एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य व तहसीलदार हामिद हुसैन के साथ नगीना के लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय, पैराडाइज बैंक्वेट हॉल, कृष्णा बैंक्वेट हॉल व गोयल पब्लिक स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। मौजूद सभी लोगों ने भोजन मिलने तथा पूरा ध्यान रखे जाने की बात कही। नोडल अधिकारी ने एसडीएम से सभी मजदूरों को बसों से घर भेजने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर में किचन तथा नगर पालिका द्वारा वाटर वर्क्स में स्थापित सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने नोडल अधिकारी को बताया कि पालिका द्वारा प्रतिदिन 350 गरीब लोगों को भोजन वितरित करा जा रहा है।

नगीना के पैराडाइज वेंकट हॉल में क्वारंटीन मजदूर।

नगीना के पैराडाइज वेंकट हॉल में क्वारंटीन मजदूर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed