फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspection of degree college building under construction

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज भवन निर्माण का टीम ने लिया जायजा

Sat, 07 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Inspection of degree college building under construction
नजीबाबाद। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली डॉ.राजेश प्रकाश ने नजीबाबाद में निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कॉलेज भवन की निर्माण स्थिति का निरीक्षण किया। शिक्षा अधिकारी ने वक्फ निगम के जेई से भवन निर्माण के लिए जारी धनराशि की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद द्वारा दी गई भूमि पर लाला भोजाराम राजकीय नेत्र चिकित्सालय के सामने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण हो रहा है। प्रथम किस्त जारी होने के बाद से दूसरी किस्त न मिलने से भवन निर्माण 2019 से ठप पड़ा है।
विज्ञापन

बरेली से आए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ.राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण करा रहे वक्फ निगम के जेई हस्सान सगीर के साथ भवन निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया। शिक्षा अधिकारी ने जेई को निर्माण संबंधी खामियों की जानकारी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। जेई ने शासन से नवंबर 2019 के अंतिम सप्ताह में 1.18 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी होने तथा 11 माह से बंद भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां के प्रयास से नजीबाबाद में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना अल्पसंख्यक विभाग के नेतृत्व में की जा रही है। वक्फ निगम को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ.राजेश प्रकाश ने बताया कि शासन की ओर से 11 दिसंबर को मंडल मुरादाबाद तथा आसपास के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज की स्थिति की समीक्षा बैठक है। उन्होंने जल्द ही नजीबाबाद डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए वक्फ निगम को दिशा निर्देश दिए। शिक्षा अधिकारी ने मंडावर रोड पर राजकीय महिला महा विद्यालय भवन निर्माण की स्थिति का भी जायजा लिया।

स्नातक के सभी विषय की शिक्षा मिलेगी
नजीबाबाद। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली डॉ.राजेश प्रकाश ने बताया कि राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में लड़कियों को स्थापना वर्ष से बीए के सात विषय, बीएससी गणित और जंतु विज्ञान तथा बीकॉम की शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed