फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspecting a hospital in just 13 minutes

मात्र 13 मिनट में कर लिया अस्पताल का निरीक्षण

Sun, 14 May 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
 बिजनौर में जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मात्र 13 मिनट में ही जिला अस्पताल का निरीक्षण कर लिया। जहां एक ओर केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, वहीं मंत्री जी ने महिला अस्पताल में भी जाना भी गंवारा नहीं समझा।  
विज्ञापन

   
जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को जनपद का दौरा किया। उन्होंने बिजनौर पहुंचने पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उसके बाद दो बजकर 44 से दो बजकर 57 मिनट पर वह अस्पताल में रहे। मंत्री श्रीकांत ने सबसे पहले भवन के मुख्य दरवाजे में प्रवेश किया।
विज्ञापन


उसके बाद सीधे इमरजेंसी में पहुंचे। वहीं प्रयोगशाला के पीछे जला हुआ कूड़ा देखकर उन्होंने अस्पताल सीएमएस डॉ.राकेश दुबे को हिदायत दी कि ऐसा दोबारा नहीं हो। उन्होंने प्रयोगशाला के पीछे ही जमीन का समतल कराने के निर्देश के साथ प्रयोगशाला से बहते पानी को भी बंद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने इमरजेंसी स्थित वार्ड में मरीजों की कुशलक्षेम जानी व शौचालय को देखकर वहां से ही वापस लौट गए। उनके साथ निरीक्षण में सीएमएस डॉ.राकेश दुबे, सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह, नगीना सांसद डॉ. यशवंत सिंह, विधायक सुचि चौधरी, कमलेश सैनी, लोकेंद्र चौहान, ओम कुमार, अशोक राणा, सुशांत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed