फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inside pocket with week-long loose

हफ्तेभर के अंदर जेब ढीली करो

Thu, 21 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 21 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inside pocket with week-long loose
बिजनौर में डीएम वीके आनंद ने किसान दिवस में गन्ना भुगतान एक सप्ताह के अंदर न करने वाली शुगर मिलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले किसान दिवस की शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी कहा। किसान दिवस में आई समस्याओं का समाधान 27 जनवरी तक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



किसान दिवस में सबसे अधिक शिकायत गन्ने से जुड़ी थी। किसानों ने बरकातपुर शुगर मिल पर भुगतान में परेशान करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने डीसीओ को निर्देश दिए कि यदि शुगर मिल एक सप्ताह में पेमेंट नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। गंगदासपुर गांव में पशु धन के लिए छोड़ी गई जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम सदर को कब्जे हटवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


 बताया कि किसानों की शिकायत सुनने के लिए कंट्रोल रूम खोल दिया है जिसका फोन नंबर 01342-260200 है। किसानों से जुड़े विभाग अधिकारियों के मोबाइल चौबीस घंटे ऑन रहेंगे। उन्होंने किसानों से खाद और बीज की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इससे पहले डीएम ने पिछले किसान दिवस पर आई शिकायतों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज आई शिकायतों का 27 जनवरी तक निपटारा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार के किसान दिवस में किसानों की उपस्थिति कम थी। डीएम ने भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह धनकड़ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। किसान नेता ओमपाल सिंह, होशियार सिंह, सुखदेव सिंह, सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि जसपाल सिंह मौजूद रहे। संचालन जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed