फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Insecticidal pills were given to 10.5 lakh children of the district

Bijnor News: जिले के साढ़े 10 लाख बच्चों को खिलाई गई कर्मीनाशक गोली

Sun, 11 Aug 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Insecticidal pills were given to 10.5 lakh children of the district
- स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को खिलाई गोली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर शनिवार को करीब साढ़े 10 लाख बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाई।

शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाकर किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली के फायदे बताए। इसके अलावा कृमि की बीमारी होने से दस्त, पेट में दर्द, कमजोरी और भूख की कमी जैसे लक्षणों की जानकारी दी। जिले में 10 अगस्त को 20,89,608 बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से करीब साढ़े 10 लाख बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाई गई।
विज्ञापन

विद्यालय, मदरसा, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य स्थानों कक्षा एक से 12 तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाई। इस मौके पर डीसीपीएम पूनम रानी, शहरी समंवयक नितिन गौड़ आदि मौजूद रहे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसों में यह कार्यक्रम चलाकर बच्चों को एल्बेंडाजॉल गोली खिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed