फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inquiry of suspended writman's case

वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित दोनों लेखपालों की तहसीलदार ने शुरू की जांच

Sun, 28 Jul 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inquiry of suspended writman's case
निलंबित लेखपाल मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

धामपुर। तहसीलदार भान सिंह ने कहा है कि उनके स्तर से उन दोनों लेखपालों की जांच शुरू कर दी गई है जिनके किसानों से रुपये लेने के आरोप में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि दोनों लेखपालों की जांच को आरोप पत्र तैयार किए जा रहे है। आरोप पत्र जारी होने के बाद निलंबित लेखपालों की ओर से अपना जवाब पेश किया जाएगा। यदि आरोप सही पाए जाते है तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। आरोपियों को उनके स्तर से बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह की ओर से धामपुर तहसील के स्योहारा परगने में तैनात लेखपाल सतेंद्र कुमार को किसान से पांच सौ रुपये लेने के आरोप में वीडियो वायरल होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। इससे तीन दिन पहले शेरकोट क्षेत्र की महिला लेखपाल अंजलि त्यागी की तहसील के कंप्यूटर कक्ष के बाहर गैलरी में एक किसान से रुपये लेने के मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। एसडीएम ने महिला लेखपाल अंजलि त्यागी को भी निलंबित कर दिया था। दोनों निलंबित लेखपालों की जांच तहसीलदार की ओर से शुरू कर दी गई है। 15 दिन के भीतर आरोप पत्र जारी कर निलंबित दोनों लेखपालों से जवाब लिया जाएगा। यदि आरोप सही पाए जाते है तो आरोपियों पर विभाग के स्तर से बर्खास्तगी की कार्रवाई की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। लेखपाल संघ के जिला मंत्री लोकेंद्र सिंह का कहना है कि उनके स्तर से जिले के सभी लेखपालों को समझा दिया गया है कि वह ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed