फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Initiative to cultivate Jats in the name of Bade Choudhary

Bijnor News: बड़े चौधरी के बहाने जाटों को साधने की पहल

Sun, 24 Dec 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Initiative to cultivate Jats in the name of Bade Choudhary
- इतनी बार बिजनौर नहीं आया कोई सीएम, योगी ने तोड़ा रिकार्ड
विज्ञापन

- लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज, बिछने लगी बिसात
बिजनौर। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बिजनौर की धरती से जाटों को साधने की पहल की गई है। दरअसल प्रदेश सरकार के मुखिया सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए चौधरी चरण सिंह को बार बार नमन करते हुए जाटों और किसानों को साधने की पहल की।
तारीख 23 दिसंबर, इस दिन चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाती है। अब इसी दिन सीएम योगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज बिजनौर में नजीबाबाद की धरती से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह को पुष्प अर्पित करके किया गया जबकि सीएम योगी ने अपने संबोधन के आखिर में भी किसानों के मुखिया को नमन किया। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा जाटों और किसानों को साध रही है। बता दें कि किसान और पहलवान आंदोलन को लेकर जाट बिरादरी की नाराजगी दूर करना भी भाजपा के लिए जरुरी है। ऐसे में सीएम योगी ने अपने संबोधन के जरिए किसानों के साथ साथ युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों को साधने का प्रयास किया।
विज्ञापन


2019 में पिछड़ गई थी भाजपा
पश्चिम में बिजनौर, नगीना, अमरोहा, सहारनपुर, मुरादाबाद, सम्भल और रामपुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि साल 2014 के चुनाव में बिजनौर और नगीना दोनों ही लोकसभा सीट भाजपा को मिली थी। अब भाजपा साल 2014 के चुनावी परिणामों को फिर से दोहराने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने तोड़ा बिजनौर नहीं आने का मिथक
अक्सर बिजनौर को लेकर चर्चा रहती थी कि अगर कोई सीएम यहां आया तो वह सत्ता में वापसी नहीं कर पाया। जिसके चलते मुख्यमंत्री विदुर की धरती पर आने से बचते रहे हैं। मगर सीएम योगी ने इस मिथक को तोड़ा। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद से आधा दर्जन से अधिक बिजनौर की धरती पर आ चुके हैं। यहां उन्होंने पिछली बार रात्रि विश्राम भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed