फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Infection rate increased 15 times in seven days

सात दिन में 15 गुना बढ़ गई संक्रमण दर

Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Infection rate increased 15 times in seven days
सात दिन में 15 गुना बढ़ गई संक्रमण दर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण में एक ही सप्ताह में 15 गुना तक इजाफा हो गया है। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि संक्रमण के वेरिएंट के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। संक्रमण को रोकने के लिए अब कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना जरूरी हो गया है। हालांकि लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कोरोना को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं और सख्ती से इनका पालन करने को कहा जा रहा है। गाइडलाइंस तो जारी की गईं लेकिन इसका पालन कराने के लिए प्रशासन द्वारा अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए हैं। जनता भी अभी तक गाइडलाइंस का पालन करने के लिए ज्यादा गंभीरता नहीं दिख रही है। जिले में संक्रमण के मामले एक ही सप्ताह में 15 गुना तक बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह तक कोरोना संक्रमण की दर .10 प्रतिशत तक आ रहे थे। इसका मतलब होता है कि एक हजार लोगों की कोरोना जांच होने पर एक ही मरीज में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी, लेकिन अब संक्रमण बहुत बढ़ गया है। रविवार को जिले में कोरोना के 31 मरीज मिले हैं। संक्रमण की दर अब बढ़कर 1.5 प्रतिशत तक हो गई है। मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ने पर संक्रमण दर और बढ़ रही है। अगर जांच के लिए सैंपल और ज्यादा आने लगें तो मरीजों की संख्या और संक्रमण दर में बहुत ज्यादा इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

संक्रमण की स्थिति
दिन कुल सैंपल संक्रमित
01 जनवरी 1428 04
02 जनवरी 1145 00
03 जनवरी 1518 04
04 जनवरी 1893 02
05 जनवरी 1795 10
06 जनवरी 1832 19
07 जनवरी 2213 08
08 जनवरी 2271 13
09 जनवरी 2862 31
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
जागरूकता से आएगी कमी
एसीएमओ डॉ. बीएस रावत के अनुसार मरीजों के बढ़ने पर संक्रमण दर बढ़ती ही है। लोग जागरूकता बरतेंगे तो संक्रमण में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed