फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indira Park returned to glory after 25 years

Bijnor News: इंदिरा पार्क की 25 साल बाद लौटी रौनक

Thu, 02 May 2024 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Indira Park returned to glory after 25 years
बिजनौर के इंदिरा पार्क में नाव के लिए तैयार की गई माइनर।
- फिर चलने लगे फव्वारे, जल्द माइनर में चलेगी पैंडल नाव
विज्ञापन

- गौरेया और पक्षियों के संरक्षण के लिए लगाए जा रहे घौंसले
- 35 लाख रुपये का बजट वन विभाग को मिला
- 25 साल बाद इंदिरा पार्क की लौटी रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इंदिरा पार्क एक समय शहर की सबसे बड़ी समस्या रही है। करीब दस साल इंदिरा पार्क का एक बड़ा हिस्सा गंदे तालाब में तब्दील रहा। एकलौता पार्क होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब 25 साल बाद इसकी रौनक फिर से लौटने लगी है। अब फिर से पार्क के माइनर में जहां पैडल नाव चलती दिखेगी, वहीं फव्वारों में फिर से पानी आने लगा है। इसके साथ ही पैदल घूमने वाले वहां लगाए जा रहे घौंसलों में चिड़यों को निहार सकेंगे।
इंदिरा पार्क शहर की बड़ी पहचान भी है। 25 साल पहले की बात करें तो यहां पर बने माइनर में घड़ियाल, कछुए, पार्क के एक हिस्से में हिरण देखे जाते थे। नीचे की ओर माइनर में पैंडल नाव चलती थी। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी का पानी की निकासी के लिए बने नाले की दीवार तेज वर्षा के कारण टूटी और गंदे पानी ने पार्क को तबाह कर दिया। बड़ा हिस्सा गंदे तालाब में बदल गया। 15 साल से भी ज्यादा समय तक यहां पर यह पानी भरा रहा। पार्क में गंदगी के ढेर लग गए। लोगों का इंदिरा पार्क में आना बंद हो गया और पार्क में वीरानगी छा गई। कई बार पार्क के लिए आंदोलन हुए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले कुछ साल में धीरे-धीरे सुधार तो हुआ, लेकिन वह काफी नहीं था। अब वन विभाग ने शासन से पार्क को सुधारे के लिए बजट मांगा तो शासन ने 35 लाख का बजट आवंटित कर दिया। इस समय पार्क फिर से अपने दो दशक पहले की पहचान में लौटने लगा है।
विज्ञापन


फव्वारे चले, गौरेया के घौंसले लगाए
पार्क के ऊपर के हिस्से में जहां ओपर जिम पहले ही लग चुका था, वहीं अब इसके पास के फव्वारों का सुंदरीकरण कराकर शुरू करा दिया गया है। बीच में बने पुस्तकालय और कैंटीन को भी ठीक कराया जा रहा है। इसके अलावा गेट पर एक पूछताछ केंद्र भी बनाया जा रहा है। जहां से पार्क में एंट्री मिलेगी। इसके अलावा यहां की कैंटीन भी सुधारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर ही पहचान बनेगा इंदिरा पार्क
एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह ने बताया कि इंदिरा पार्क में पक्षियों के संरक्षण भी किया जा रहा है। पंचवटी के आसपास लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए झूले, ओपन जिम भी है। 70 लाख का बजट शासन से मांगा गया था। 35 लाख मिल चुके हैं। जल्द ही यहां पर पैंडल नाव भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed