फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Independents and small parties thrown sleep

निर्दलियों व छोटे दलों ने उड़ाई नींद

Thu, 02 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले की आठों विधानसभा सीटों पर छोटे दलों के साथ निर्दलीय भी बड़े दलों के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ने पर आमादा हैं। सभी सीटों पर छोटे दलों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की अच्छी-खासी तादाद है। ये प्रत्याशी जमकर प्रचार में भी जुटे हैं। इससे बड़े दलों के उम्मीदवारों की नींद हराम है।
विज्ञापन

जिले की आठ विधानसभा सीटों में बिजनौर से दो निर्दलीय व चार छोटे दलों के प्रत्याशी हैं। नजीबाबाद में तीन निर्दलीय, छह छोटे दलों के, नूरपुर में चार निर्दलीय व तीन छोटे दलों के, नहटौर में चार निर्दलीय व तीन छोटे दलों के प्रत्याशी हैं। नगीना विधानसभा सीट पर चार निर्दलीय व छह छोटे दलों के, धामपुर में दो निर्दलीय व तीन छोटे दलों के, चांदपुर में चार निर्दलीय व कई छोटे दल के प्रत्याशी हैं। बढ़ापुर सीट पर सबसे ज्यादा 13 निर्दलीय व पांच छोटे दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

सभी सीटों पर निर्दलीय व छोटे दलों के प्रत्याशी बड़े दलों के उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। बड़े दलों के कुछ प्रत्याशी छोटे दलों व निर्दलियों को मैदान से हटने के लिए मनाने में लगे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। निर्दलीय व छोटे दलों के प्रत्याशी बड़े दलों के प्रत्याशियों को समर्थन तक देने को तैयार नहीं हैं। वे अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। छोटे दलों के व निर्दलीय प्रत्याशी अंगुलियों पर चुनावी समीकरण गिनाते घूम रहे हैं। बढ़ापुर सीट से सभी 13 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। इनमें से कोई भी चुनाव मैदान से हटने को तैयार नहीं है। इस सीट पर प्रचार में भी वे जमकर मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed