फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indecency and assault with police in village Harchandpur, one policeman injured

Bijnor News: नांगलसोती- गांव हरचंदपुर में पुलिस से अभद्रता और मारपीट, एक पुलिसकर्मी घायल

Fri, 11 Aug 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Indecency and assault with police in village Harchandpur, one policeman injured
- लूट की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस से मारपीट, एक पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

फोटो-11एनजेडबी04आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। व्यक्ति से बाइक लूट की सूचना पर गांव हरचंदपुर पहुंची डायल 112 पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पर नांगल थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
नांगल निवासी हिमांशु शर्मा ने बृहस्पतिवार देर रात डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि उसकी बाइक लूट ली गई है। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटना की सूचना फर्जी मिली। पुलिस को मौके पर हिमांशु और गांव हरचंदपुर निवासी गुलशन के बीच विवाद मिला। पुलिस ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन गुलशन पक्ष के लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट की। मारपीट में पुलिसकर्मी राम अवतार सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

डॉयल 112 पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों देवेंद्र सिंह, नूर हसन ने नांगल थाने में घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस टीम के खिलाफ मौके घटनास्थल पर पहुंचे। घायल पुलिसकर्मी राम अवतार सिंह की तहरीर पर नांगल पुलिस ने वीरेंद्र, संतराम, गुलशन, कलवा, जितेंद्र, सुनीता, बाला, अल्का सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुलशन पक्ष के लोगों ने शुक्रवार सुबह को थाने में धरना प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed