{"_id":"6037f14f8ebc3e14fc004121","slug":"increasing-encroachment-from-e-rickshaws-and-weekly-market-bijnor-news-mrt5272107106","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बाजार लगने से जाम के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बाजार लगने से जाम के हालात
विज्ञापन
ई-रिक्शा और साप्ताहिक बाजार से बढ़ रहा अतिक्रमण
बिजनौर। सिविल लाइन क्षेत्र में ई रिक्शाओं की भरमार व सड़क किनारे खडे़े होने वाले वाहनों से पहले ही अतिक्रमण रहता था। अब सप्ताह में दो दिन सड़क किनारे लगने वाले बाजार ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बाजार लगने से सड़क पर जाम के हालात रहते हैं। पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
शहर को चौतरफा अतिक्रमण ने जकड़ रखा है। सिविल लाइन क्षेत्र में भी अतिक्रमण बढ़ रहा है। कहीं जगह नहीं मिलती तो लोग सड़क किनारे दुपहिया व बड़े वाहन खड़े कर देते हैं। कुछ लोग कार खड़ी करके चले जाते हैं। दुकानों के आगे अतिक्रमण करने से यहां भी लोग बाज नही आ रहे। प्रशासन के समझाने के बाद भी कुछ लोगों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है। सिविल लाइन इलाके में ई-रिक्शाओं की भरमार है। चालक एक साथ कई ई-रिक्शा लाकर खड़ी कर देते हैं। इनसे जाम के हालात बने रहते है।
सिविल लाइन में बुधवार व रविवार को सड़क किनारे लगने वाले बाजार पर प्रतिबंध है। इसके बाद पिछले कुछ महीनों से ये बाजार फिर से लगने लगा है। बाजार लगने से भारी भीड़ रहती है। कई बार दिन में बाजार लगने के दौरान जाम लग जाता है। यही हालात रहे तो ये बाजार आने वाले दिनों में बड़ी समस्या खड़ी कर सकता हैं।
विज्ञापन
सड़क के बीचों-बीच हो पार्किंग की व्यवस्था
सिविल लाइन क्षेत्र में भी वाहनों की पार्किंग के लिए जगह नहीं है। लोगों का सुझाव है कि प्रशासन शास्त्री चौक से लेकर नगर पालिका चौक तक सड़क के बीचों 5बीच दुपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराए। ई- रिक्शाओं पर नकेल कसी जाए। उन्हें सड़क किनारे व चौराहों पर नहीं खड़ा होने दिया जाए। जिन ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन है, उन्हें ही चलने दिया जाए।
जल्द मिलेगी निजात
संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक के मुताबिक अतिक्रमण की समस्या से जल्द ही निजात दिलाई जाएगी। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी।