{"_id":"63af06ef6f249773ce205308","slug":"increased-dryness-and-allergy-patients-in-winter-bijnor-news-mrt6198915183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्दियों में बढ़े ड्रायनेस और एलर्जी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्दियों में बढ़े ड्रायनेस और एलर्जी के मरीज
विज्ञापन
बिजनौर। गर्म कपड़े पहनने से एक ओर जहां लोग सर्दी से बचाव कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक ही गर्म कपड़ा ज्यादा दिनों तक पहनने से एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके अलावा त्वचा में ड्रायनेस की समस्या के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इन समस्याओं के जिला अस्पताल में रोजाना 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं।
सर्दियों से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का तो इस्तेमाल करते हैं। मगर लापरवाही से एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। गर्म कपड़े पहनने से ड्राई त्वचा, चकत्ते, खुजली आदि समस्या देखने को मिल रही है। गंदे कपड़े, रजाई, टोपी और स्कार्फ पहनने की वजह से एलर्जी की समस्या बढ़ती है। इसके अलावा जब त्वचा शुष्क हो जाती है तो ऊन के रूएं भी शरीर से चिपककर अकड़ जाते हैं। जो त्वचा शरीर में एलर्जी पैदा कर देते हैं। वहीं घरों का हवादार नहीं होने से एलर्जी फैलाने वाले बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं। इसके अलावा कपड़ों में कुछ केमिकल भी होते हैं। जिनकी वजह से भी एलर्जी होने का खतरा रहता है। जिला अस्पताल में इस समय ड्रायनेस और एलर्जी के रोजाना 30 मरीज तक पहुंच रहे हैं। चिकित्सक गर्म कपड़ों के नीचे सूती कपड़ा पहनने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा ज्यादा पानी पीने के लिए भी बता रहे हैं।
एलर्जी और ड्रायनेस होने के कारण-
- गंदे ऊनी कपड़े पहनने से
- बंद कमरों में हिटर जलाने से
- सर्दियों में पानी के कम सेवन से
- घरों का हवादार नहीं होने से
- तेज गर्म का इस्तेमाल करने से
एलर्जी और ड्रायनेस से ऐसे करें बचाव-
- रोजाना साफ कपड़े पहनें
- नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग न करें
- गर्म कपड़ों को धूप में जरूर सुखाएं
- ड्रायनेस से बचने के लिए अच्छे लोशन का प्रयोग करें
- सर्दियों में नारियल तेल और कपूर मिलाकर शरीर पर लगाएं
- गर्म कपड़ों के अंदर सूती कपड़े पहनें
सर्दियों में लोग एक ही कपड़े को कई बार पहनते हैं। जिससे एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। वहीं सर्दियों में पानी की कमी और ज्यादा कपड़े पहनने से ड्रायनेस के मरीज भी बढ़ रहे हैं। इलाज कराने से यह समस्या ठीक हो जाती है। ..... डॉ. राजीव रस्तौगी, चर्म रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल