फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increase self-confidence, only then daughters will become Aparajita

Bijnor News: आत्मविश्वास से रहना होगा लबरेज, तभी अपराजिता बनेंगी बेटियां

Tue, 10 Oct 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Increase self-confidence, only then daughters will become Aparajita
कोतवाली देहात के केएस चिल्ड्रन एकेडमी में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजू
बिजनौर, कोतवाली देहात। अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम अपराजिता के अंतर्गत कस्बे के के एस चिल्ड्रन एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेविका डॉ. राखी आनंद अग्रवाल, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह तथा बीडीओ कोतवाली देहात ऋषिपाल सिंह ने माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने कहा कि लड़कियों को अपने अंदर आत्मविश्वास लाना चाहिए। लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। लड़कियों को बचपन से ही आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया जाता है। लड़कियां आज शिखर छू रहीं हैं। शिक्षा, खेल, राजनीति, समाज सेवा हर क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रहीं हैं। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में बताया। लड़कियों के विरुद्ध होने वाले हिंसात्मक मामलों में प्रशासन बेहद सख्त हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने कहा कि युवावस्था में कई बार क्षणिक निर्णय हानिकारक हो जाते हैं। बच्चियों को अपने निर्णय बेहद सोच समझ कर लेने चाहिए। मोबाइल का कम प्रयोग भी आवश्यक है। बढ़ती हुई आत्महत्या प्रवृत्ति आज चिंताजनक स्तर पर है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए लड़कियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा। शिक्षिका मीनाक्षी शर्मा ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व से डरने की आवश्यकता नहीं है। अपना आत्मविश्वास कायम रखें। आत्मविश्वासी बेटियां ही जीवन में अपराजिता बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 11 की छात्रा फायजा ने कहा कि आज की लड़कियां बेहद मजबूत हैं। वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। आज लड़कियां अपनी सुरक्षा करने में स्वयं सक्षम है। कक्षा 10 की छात्रा प्रियांशी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। खुद को शारीरिक तथा मानसिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने कहा कि लड़कियां अपना आत्मविश्वास कायम रखें। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए कोई भी बात होने पर उसे साझा करें। कार्यक्रम में महिला आरक्षी रेखा देवी, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश चंद, एडीओ मुनेंद्र सिंह, शिक्षिका रेणुका गौतम, मीनाक्षी बिश्नोई, दीक्षा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बिंतुल हुदा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed