फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Incomplete road in Anand Vihar, people waiting for construction

Bijnor News: आनंद विहार में अधूरी सड़क, निर्माण की राह देख रहे लोग

Mon, 23 Sep 2024 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Incomplete road in Anand Vihar, people waiting for construction
-सड़क से ऊंचे हो गए नाले, सड़कों पर भर रहा पानी
विज्ञापन

-महीनों पहले कॉलोनी में हुआ नालों का निर्माण, सड़क अभी अधूरी
-कॉलोनी वासियों ने की सड़क बनाने की मांग
-नियमित रूप से कॉलोनी में नहीं हो रही साफ-सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कॉलोनी का नाम तो आनंद विहार है। मगर कॉलोनी के रास्तों पर दुख ही दुख है। कॉलोनी की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इससे कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले भी सड़क से ऊंचे हैं। इससे बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है।

आनंद विहार कॉलोनी भी साल 2020 में ही नगर पालिका में शामिल हुई है। तीन साल बीतने के बाद अब धीरे-धीरे विकास पहुंच रहा है। मगर कॉलोनी वासी काफी परेशान हैं। कॉलोनी में नाले तो बना दिए, मगर सड़क का अता पता तक नहीं है। कॉलोनी की सड़क उखड़ गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। साथ ही साफ-सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही है। इस समय कॉलोनी में सबसे बड़ा मुद्दा सड़क का ही है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। सड़क को क्षतिग्रस्त हुए सालों हो गए हैं। मगर पालिका की लापरवाही के चलते कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। सड़क पर पानी एकत्र होने से संंक्रामक बीमारी होने का खतरा अधिक है। वहीं पानी निकासी भी बड़ी समस्या है। हल्की बरसात में ही कॉलोनी की सड़क जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कॉलोनी के मुख्य मार्गो पर बना दी ऊंची पुलिया
कॉलोनी वासियों ने बताया कि मुख्य मार्ग से कॉलोनी में जाने वाले मार्गाें पर नालों के ऊपर ऊंची पुलिया बना दी गई है। इससे वाहनों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है, जबकि सड़क गहरी है और टूट चुकी है।
----
कॉलोनी में अधूरी पड़ी है सड़क, नहीं हुआ निर्माण : केशव सिंह
आनंद विहार कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी केशव सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में करीब 70 मीटर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
----
नियमित रूप से नहीं हो रही साफ-सफाई : प्रमोद कुमार
आनंद विहार कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक प्रमोद कुमार का कहना है कि कॉलोनी में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं हो रही है। सड़कों पर कूड़ों के ढेर लगे रहते हैं। सप्ताह में एक या दो बार गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए आती है।
----
सड़क खराब होने से आवागमन में हो रही दिक्कत : चारुल
आंनद विहार कॉलोनी निवासी चारुल ने कहा कि सड़क टूटी होने से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। खराब सड़क होने से कई बार बुजुर्ग गिर भी जाते हैं। टूटी सड़क कॉलोनी वासियों के लिए समस्या बनी हुई है।

----
जल्द होना चाहिए समस्या का समाधान : मंजू देवी
आनंद विहार कॉलोनी निवासी मंजू देवी ने बताया कि बरसात में काफी परेशानी होती है। कॉलोनी की सड़क टूटी हुई है। पानी निकासी नहीं होने से संक्रामक बीमारी होने का खतरा है। जल्द ही समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed