फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Income Tax investigation seizes cash worth Rs 3 crore and jewellery worth Rs 20 crore

Bijnor News: आयकर जांच में तीन करोड़ नकदी और 20 करोड़ के आभूषण बरामद

Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Income Tax investigation seizes cash worth Rs 3 crore and jewellery worth Rs 20 crore
बिजनौर। बिंदल समूह की इकाइयों पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी का पता लगा है। बिजनौर की चांगीपुर शुगर मिल और डिस्टलरी में भी 18 मार्च से जांच की कार्रवाई चल रही थी। शुगर मिल में 84 घंटे जांच करने के बाद टीम रवाना हुई।
विज्ञापन

आयकर विभाग की मेरठ यूनिट और गाजियाबाद टीम की संयुक्त कार्रवाई में समूह की तीन करोड़ रुपये से अधिक की बिना हिसाब की नकदी और करीब 20 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं। विभाग ने आयकर अधिनियम 1961 की धारा 132 के तहत 18 मार्च को शुरू की। जो दिल्ली, मुजफ्फरनगर के अलावा बिजनौर जिले की चांगीपुर चीनी मिल में एक साथ चली। कार्रवाई में अधिकारियों को 50 से अधिक अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि समूह की पेपर और शुगर इकाइयों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं की जा रही थीं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि खोई समेत अन्य कच्चे माल की खरीद बिना लेखा-जोखा के की जा रही थी। कागज कारोबार में 50 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी खरीद के भी प्रमाण मिले हैं। साथ ही बिना हिसाब की बिक्री और नकद लेनदेन के जरिए मुनाफा छिपाने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, समूह अलग-अलग इकाइयों के लिए पृथक लेखा पुस्तिकाएं रखने में विफल रहा, जिससे कर लाभ की पात्रता संदिग्ध हो गई है। फिलहाल तलाशी की सक्रिय जांच समाप्त हो चुकी है, लेकिन विभाग की पोस्ट सर्च जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed