फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inclination of patients towards telemedicine increased in the district

Bijnor News: जिले में टेलीमेडिसिन की तरफ बढ़ा मरीजों का रुझान

Sun, 05 Nov 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Inclination of patients towards telemedicine increased in the district
- अक्तूबर माह में 25 हजार मरीजों ने लिया ऑनलाइन परामर्श
विज्ञापन

- सीएचओ की मदद से ग्रामीण स्तर पर ही उपलब्ध कराई गई दवाई
- 334 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर मरीजों को दिया ऑनलाइन परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में टेलीमेडिसिन की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अक्तूबर माह में करीब 25 हजार मरीजों ने ऑनलाइन परामर्श लिया। ऑनलाइन परामर्श की वजह से मरीज अब अस्पताल की भीड़ से बच रहे हैं। आसानी एवं समय से मरीजों का ग्रामीण स्तर पर इलाज किया जा रहा है।

सरकार की ओर से ग्रामीण स्तर पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोले गए हैं। बिजनौर में 334 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिन पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों की बात मेडिकल अस्पताल में बैठे चिकित्सकों से करा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक मरीजों से उनकी बीमारी पता कर ऑनलाइन ही परामर्श दे रहे हैं। इसके बाद चिकित्सक सीएचओ को मरीजों की बीमारी से संबंधित दवाई बता रहे हैं। सीएचओ मरीजों को दवाई उपलब्ध करा रहे हैं। अक्तूबर माह में बिजनौर में करीब 25 हजार मरीजों ने ऑनलाइन परामर्श लिया है। जिले में रोजाना ऑनलाइन 500 से 700 मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में टेलीमेडिसिन सुविधा की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। टेलीमेडिसिन में प्रदेश स्तर पर बिजनौर की रैकिंग अच्छी है। मरीजों को ग्रामीण स्तर पर ही दवाई उपलब्ध हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह काफी मददगार साबित हो रही है। - डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, एसीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed