{"_id":"68a8babe997070d88e0ec3d4","slug":"in-two-days-the-ganga-river-eroded-50-meters-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-158108-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो दिनों में गंगा नदी ने 50 मीटर तक किया कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो दिनों में गंगा नदी ने 50 मीटर तक किया कटान
Sat, 23 Aug 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। बालावाली रेलवे पुल के निकट लालपुर सोजिमल क्षेत्र में गंगा नदी का कटान जारी है। पिछले दो दिनों में गंगा नदी ने 50 मीटर तक कृषि भूमि का कटान कर दिया है। लगातार कटान होने से क्षेत्र से गुजरने वाली रेल लाइन पर भी खतरा मंडरा रहा है।
गंगा नदी बालावाली और आसपास के क्षेत्र में एक सप्ताह से कहर बरपा रही है। गांव लालपुर सोजिमल के किसानों की कृषि भूमि का कटान लगातार जारी है। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि और आम का बाग नदी में समा चुका है। शुक्रवार को एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार ने राजस्व टीम के साथ कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने राजस्व टीम को कटान क्षेत्र में निगाह रखने और कटान से नुकसान फसल व कृषि भूमि की रिपोर्ट तैयार के निर्देश दिए।