फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In the religious conversion case, the police took the accused on remand and recovered an illegal pistol

Bijnor News: धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर अवैध पिस्टल की बरामद

Sun, 31 Aug 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
In the religious conversion case, the police took the accused on remand and recovered an illegal pistol
चांदपुर। नगर के धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन

नगर निवासी युवती की तहरीर पर पुलिस ने 23 जुलाई 25 को आरोपी के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की वृद्धि की थी। पुलिस ने आरोपी युवक मोहल्ला चाहसंग निवासी आरिफ को एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त कार, दो फर्जी आधार कार्ड आदि सहित कर चालान किया था। पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को जेल में निरुद्ध आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर एक अवैध पिस्टल, चार कारतूस बरामद किए हैं।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की वृद्धि की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने वर्ष 2021-22 से पीड़िता को बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया तथा उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर पीड़िता को धर्म परिवर्तन कराकर विदेश ले जाने की योजना बनाई तथा पासपोर्ट बनवाने हेतु बाध्य किया, मना करने पर पिस्टल दिखाकर धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed